Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

देशी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार, बहनोई-साला हैं आरोपी; भेजे गए जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; तीनमुहान के पास मोटरसाइकिल सवार को खदेड़कर पकड़ा, कांड संख्या 66/2026 में आर्म्स एक्ट के तहत केस

कुंदा (चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दशरथ कुमार भारती (23 वर्ष), पिता औकाती भारती, निवासी मांझीपारा और विक्रम कुमार (18 वर्ष), पिता लोधर भारती, निवासी मरगड़ा टोला, एकता के रूप में हुई है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 9 नवंबर को एसपी को सूचना मिली थी कि ग्राम एकता में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।

दल ने पिंजनी गांव के पड़रियाबर टोला स्थित तीनमुहान के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 9 एमएम का देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में दशरथ ने बताया कि हथियार उसे अपने साले विक्रम कुमार से मिला था, जिसके बाद पुलिस ने विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी: एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो मिस फायर गोली और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल। पुलिस के अनुसार दशरथ के विरुद्ध पहले से कुंदा थाना में चोरी का मामला दर्ज है। इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या 66/2026 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी के साथ एसआई श्रीकांत पांडेय, एएसआई अशोक कुमार मंडल, नागेश्वर पंडित और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment