Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

महिला से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक सप्ताह पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी; थाना प्रभारी बोले- लगातार छापेमारी से बढ़ा दबाव, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र की लमटा पंचायत के आतमपुर गांव में एक दलित महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज के आरोपी नीलेश कुमार ने पुलिस दबिश के कारण चतरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच उसने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्या है आरोप: करीब एक सप्ताह पहले महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, तभी आरोपी घर में घुसा और जबरदस्ती की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, तो आरोपी छत से कूदकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment