Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पोस्ता की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान, एसडीपीओ ने कहा- लालच में आकर न करें अवैध खेती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित अभियान में ग्रामीणों को बताए गए दुष्परिणाम और कानूनी पहलू; वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह, अवैध खेती की सूचना पुलिस-प्रशासन को देने की अपील

कुंदा (चतरा)। पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ के नेतृत्व में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को पोस्ता की खेती से दूर रहने की अपील की गई।

एसडीपीओ ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे व लालच में आकर पोस्ता की खेती न करें। उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन में अपना भविष्य और परिवार की खुशहाली दांव पर न लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों से प्रशासन के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खेती की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

इस दौरान पोस्ता की खेती से होने वाले दुष्परिणाम एवं इसके कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाकर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान में सीओ दीपक मिश्रा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, वन विभाग के कर्मी, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, उपप्रमुख सत्येंद्र साव, कुंदा मुखिया मनोज साहू, नवादा मुखिया भरत यादव समेत पंचायतों के अन्य मुखियागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment