निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, 20 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी के 14 दिन बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जताई चिंता
सिमरिया (चतरा)। भारतीय सेना के जवान पिंटू कुमार के साथ मारपीट मामले में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड ने न्याय की मांग उठाई है। संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञात हो कि 19 अक्टूबर को इटखोरी थाना क्षेत्र के विष्णापुर गांव में छुट्टी पर आए सैनिक पिंटू कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में 20 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 14 दिन बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने चिंता जताई।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव



















Total Users : 1254899
Total views : 3116057