शक्ति क्लब के आयोजन में 16 टीमों ने लिया हिस्सा; मुख्य अतिथि भरत साव बोले, “फुटबॉल युवाओं की प्रतिभा, अनुशासन और एकता का प्रतीक”
रिशु कुमार गुप्ता, संवाददाता, इटखोरी (चतरा, झारखंड) | न्यूज स्केल लाइव
इटखोरी प्रखंड की शहरजाम पंचायत के सिरिया गांव में मंगलवार को शक्ति क्लब सिरिया की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे थे।
कुरजुन बना चैंपियन
फाइनल मुकाबले में कुरजुन गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। शहरजाम की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भरत साव शामिल हुए। उनके साथ शहरजाम मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र दांगी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
“फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं”
अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, अनुशासन और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा भरते हैं।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1246853
Total views : 3104657