Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

18 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के भव्य प्रतिमा का अनावरण वनवासी कल्याण केंद्र के परिसर में किया जाएगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

18 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के भव्य प्रतिमा का अनावरण वनवासी कल्याण केंद्र के परिसर में किया जाएगा

लोहरदगा: जयप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की गई। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापना व अनावरण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, उतर मध्य क्षेत्र वनवासी कल्याण केंद्र संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकान्त , प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी, नगर समिति सचिव सुनील अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा व अन्य मौजूद थे। मौके पर प्रफुल्ल अकान्त

ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय के धर्म रक्षा के लिए जनांदोलन चलाया। देश की स्वाधीनता स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। जनजातीय समुदाय के लोग बिरसा मुंडा के साथ आंदोलन किये और लड़ते लड़ते बलिदान हो गए।स्वाधीनता आंदोलन में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंग्रेजों और बाहरी आक्रांताओं के खिलाफ आदिवासी समाज लड़ा। सचिव सुनील अग्रवाल ने लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों के उपस्थित होने अपील की। भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपस्थित लोगों को जिले के सातों प्रखंड के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई।

हीरेन्द्र सिन्हा, सुनील अग्रवाल, बीरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र बड़ाइक, सत्यकेतु प्रसाद, बलदेव भगत, राहुल कौशल, सुरेश लोहरा, मदन तिर्की, दिनेश उरांव, बसन्त मुंडा, शंकर लोहरा, अंजनी देवी, सामेला भगत, रीना देवी , जयप्रकाश शर्मा, नंदलाल उरांव, मंगल उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment