अब पंचायतों और गांवों तक पहुंचाने की तैयारी, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
लोहरदगा। आरोग्य फाउंडेशन जिला लोहरदगा की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में किस्को मोड़ के समीप शांति आश्रम, लोहरदगा में आयोजित नेत्र जांच 26 एवं 27 तारीख दो दिवसीय शिविर से अब तक करीब 500 लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इससे पहले लोहरदगा के मुद्रिका वेंकट हॉल में भी नेत्र जांच शिविर लगाया गया था, जहां हजारों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराकर लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त भंडरा प्रखंड में भी शिविर का आयोजन किया गया था।
हर पंचायत और गांव तक पहुंचेगा नेत्र जांच अभियान
आरोग्य फाउंडेशन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों तक नेत्र जांच की सुविधा पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के साथ आने वाले दिनों में जिले की सभी पंचायतों और गांवों में शिविर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग समय पर अपनी आंखों की जांच करा सकें और नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक हो सकें।
इस अभियान को सफल बनाने में नेत्र जांच डॉक्टर अविनाश कुमार, एवं उनके सहयोगी विपिन बिहारी ,रमेश कुमार महतो, के टीम एवं आरोग्य फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुमुद अग्रवाल, फाउंडेशन के सचिव एवं जय श्रीराम समिति के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, संयोजक जयप्रकाश शर्मा संरक्षक गुप्तेश्वर प्रसाद ,मनोज गुप्ता सह सचिव जीवन राज मेहता, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं जय श्री राम समिति के महामंत्री प्रदीप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राय, उपाध्यक्ष विनोद उरांव, सत्यकेतु सोनी कपिलदेव मिश्रा सिद्धार्थ कुमार एवं आश्रम के आचार्य शरद चंद्र जी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वही शांति आश्रम में इस तरह का कार्यों को देख शांति आश्रम के संरक्षक बालकिशन नाथ शाहदेव नवल नाथ शाहदेव एवं आश्रम के शरद चंद जी ने सभी को अंग वस्त्र पहनकर धन्यवाद दिया।
वही आरोग्य फाउंडेशन के सचिव एवं जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। आंखें हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं, इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरोग्य फाउंडेशन का संकल्प है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है, फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई भी व्यक्ति नेत्र जांच की सुविधा से वंचित न रहे।

28 अक्टूबर को चापी के शिशु मंदिर स्कूल में लगेगा शिविर
आरोग्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 अक्टूबर 2026 को चापी स्थित शिशु मंदिर स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन सुबह 10:00 से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि जिन लोगों को अपनी आंखों की जांच करानी है, वे शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में इस अभियान को जिले के दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर नेत्र जांच की सुविधा मिल सके। आरोग्य फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


















Total Users : 1246255
Total views : 3103798