Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने समाहरणालय में दोनों छात्रों को किया सम्मानित; इंस्पायर अवार्ड मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया दीपक का मॉडल

चतरा। जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दीवानखाना, चतरा की कक्षा आठ की छात्रा राधिका कुमारी का चयन बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय (बीआईटीएम), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार-2026 के लिए हुआ है।

वहीं, गिद्धौर प्रखंड स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनके मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति के लिए किया गया है। दीपक जापान में अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

उपायुक्त ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और छात्रा राधिका कुमारी की माता उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment