पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने हजारीबाग पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र; सीसीएल अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रस्ताव देने को कहा
चतरा। चतरा पथ प्रमंडल अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीसीएल क्षेत्र टंडवा प्रखंड से चतरा तक पड़ने वाली सड़कों पर डायवर्सन (वैकल्पिक मार्ग) और लेन ऑगमेंटेशन (सड़क की लेन बढ़ाने) के निर्माण की पहल शुरू की गई है।
इस संबंध में पथ निर्माण विभाग, झारखंड के केंद्रीय निरूपण संगठन के मुख्य अभियंता ने हजारीबाग पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी कर प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार, इस कार्य के लिए सीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाना है। कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पथ निर्माण विभाग के मिट्टी अन्वेषण प्रमंडल, रांची और योजना एवं अन्वेषण प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंताओं से भी संपर्क करने को कहा गया है।
यह निर्देश पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, झारखंड, रांची के पत्रांक 3296 (5)WE, दिनांक 31 जुलाई 2026 के संदर्भ में जारी किया गया है। पत्र मुख्य अभियंता, केंद्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग, झारखंड, रांची की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी हुआ है। इस पहल का उद्देश्य सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई करना है।


















Total Users : 1240094
Total views : 3095116