Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरना क्लब की ओर से आयोजन, सिंदूरवे और चिरैया के बीच खेला गया उद्घाटन मैच; अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की जरूरत बताई

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के जमुआ खेल मैदान में जमुआ सरना क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, मुखिया डेगन गंझू, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू कुमार साव, पूर्व मुखिया किरण देवी और शशि गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच सिंदूरवे और चिरैया की टीमों के बीच खेला गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और आपसी भाईचारे के साथ खेलने की अपील की।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये और तीसरे स्थान की टीम को सात हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अलावा फुटबॉल और जर्सी भी प्रदान की जाएगी। मौके पर समाजसेवी बीरेंद्र भारती, नोमन साव, सूरज लकड़ा, नारायण यादव, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चार दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद: पुल के पास मिली क्षतिग्रस्त बाइक, उठे कई सवाल

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Leave a Comment