पांडेयबागी निवासी विकास का मोबाइल बंद, परिजन परेशान; सूचना देने की अपील
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बरटा टोला पांडेयबागी गांव निवासी स्व. सोमर भुइयां का 28 वर्षीय पुत्र विकास भुइयां पिछले एक सप्ताह से लापता है। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उसकी पत्नी उर्मिला देवी ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर पति की खोजबीन की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, विकास मजदूरी करने पंजाब के लुधियाना गया था। वह बीते 16 अक्टूबर को घर लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
विकास का पता नहीं चलने से परिवार चिंतित है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को विकास भुइयां दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो मोबाइल नंबर 9031306550 या 8271489505 पर संपर्क कर सूचना दें।


















Total Users : 1240094
Total views : 3095115