Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रफ्तार बनी मौत का कारण, बड़े वाहन से भिड़ी बाइक; तीन युवकों की मौके पर मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जोरदार टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे, चालक वाहन लेकर फरार; बिना हेलमेट तेज रफ्तार में होने की बात

रांची, झारखंड। नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित अरविंद मिल के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और चौराहे पर वह एक बड़े वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बड़े वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना और खरसीदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनके माध्यम से परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एक मृतक के पास मिले पर्स से आधार कार्ड बरामद हुआ है। कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान लोकनाथ सिंह (30), पिता मनबोध सिंह, कोदुआटोली नेवरी विकास, थाना सदर के रूप में हुई है।

चौराहे पर निर्माण कार्य के कारण बदला गया है यातायात मार्ग

स्थानीय लोगों के अनुसार रिंग रोड के रामपुर गोलंबर के पास ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते जमशेदपुर की ओर से आने वाले वाहनों को अरविंद मिल के समीप चौराहे से मोड़कर रांची और टाटीसिलवे की ओर भेजा जा रहा है। इसी मार्ग से एयरपोर्ट और जमशेदपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी होती है।

लोगों का कहना है कि चौराहे पर पर्याप्त चेतावनी लाइट और रेडियम संकेतक नहीं होने के साथ सड़क का कुछ हिस्सा भी जर्जर है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित इस स्थान पर पर्याप्त रोशनी, संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

हेलमेट नहीं पहनने और तेज रफ्तार की बात सामने आई

पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों के हेलमेट नहीं पहनने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बाइक की गति काफी तेज होने की जानकारी दी है। मृतकों की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस फरार बड़े वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करता रहा है। इसके बावजूद लापरवाही के कारण होने वाले सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का झारखंड सरकार के भूवैज्ञानिक अन्वेषण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन

एम्स की चहारदीवारी के बाहर कचरे का ढेर, सीओ-बीडीओ ने दुकानदारों को लगाई फटकार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

पनठिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक ने किक मारकर फाइनल मैच का किया उद्घाटन

पीएम श्री विद्यालय में हुआ मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों ने सीखा लोकतंत्र और स्थानीय स्वशासन का पाठ

मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल, की पूजा-अर्चना

Leave a Comment