नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जर्जर सड़क से श्रद्धालुओं और राहगीरों को हो रही परेशानी
रफीगंज (औरंगाबाद, बिहार), सुनील कुमार मिश्र, संवाददाता। औरंगाबाद जिले के रफीगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में बड़ी दुर्गा देवी स्थान से शिव मंदिर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठी है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आरती देवी ने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि बड़ी दुर्गा देवी स्थान से शिव मंदिर तक जाने वाला मार्ग महत्वपूर्ण मुख्य पथ है। सड़क की स्थिति लंबे समय से जर्जर है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्गापूजा से पहले सड़क निर्माण की मांग
नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी दुर्गा देवी स्थान परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री वाहनों से यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क के कारण आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से दशहरा से पूर्व सड़क का निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराने का आग्रह किया, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान






















Total Users : 1208876
Total views : 3052370