आज से होगा जिले में राईज बालगृह (बालक) का शुभारंभ
चतरा। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था रांची से पंजीकृत राईज (बालक) बाल गृह का संचालन नगवां बाईपास रोड चतरा में किया जाएगा। जिसका शुभारंभ 29 अगस्त 2023 के दोपहर दो बजे से विधिवत किया जाना सुनिश्चित है। इसके लिए संबंधितों को बाल गृह के शुभारंभ पर आमंत्रित संस्था के द्वारा किया गया है। उपरोक्त जानकारी स्वयं सेवी संस्था रेडियंट इंस्टीट्यूट ऑफ सॉफ्टवेयर एजुकेशन के सचिव आर्यन राज ने देते हुए बताया कि सीसीआई के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएसडबल्यूओ सुरजमुनी कुमारी, विशिष्ट अतिथि सीडबल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी, डीसीपीओ व सदस्य आदि होंगे। सचिव ने आगे बताया कि झारखंड बाल संरक्षण संस्था रांची के द्वारा हमारी संस्था का चयन किशोर न्याय अधिनियम के तहत निबंधित करते हुवे बालक बाल गृह के संचालन की जिम्मेवारी दी गई है।





















Total Users : 1095074
Total views : 2904724