Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुबई भागने की तैयारी में था बंटी खान, तलाशी में वैध पासपोर्ट के साथ फर्जी पासपोर्ट व वीजा भी बरामद

धनबाद। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। उसकी गिरफ्तारी के बाद धनबाद लाया गया, जहां सोमवार को पुलिस ने उसे सड़क पर पैदल ले जाकर पेश किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में बंटी खान के पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज उसे किसने उपलब्ध कराए और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

पुलिस के अनुसार बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना मिली थी कि वह कोलकाता में छिपा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई और पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद बंटी खान को हथकड़ी लगाकर और कमर में रस्सा बांधकर सड़क पर ले जाया गया। इस दौरान उसके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। वासेपुर पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा बंटी खान पर हमला करने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया।

धनबाद के नगर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बैंक मोड़ थाना में बंटी खान की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये विदेश भागने की फिराक में है। पूछताछ में गिरोह की रंगदारी गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पुलिस के अनुसार फर्जी पासपोर्ट और वीजा से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। बंटी खान को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment