Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुम्हार समाज के सरकारी व निजी कर्मचारियों को 27 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुम्हार समाज के सरकारी व निजी कर्मचारियों को 27 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

लोहरदगा। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक बुधवार की शाम आनंद सरस्वती बाल निकेतन में जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि 27 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में कुम्हार समाज के केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, अनुबंध कर्मियों, निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के पुलिस विभाग में कार्यरत समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि लातेहार के सिविल एसडीओ दिनेश प्रजापति होंगे। वहीं ख्यातिप्राप्त कवि चंदन प्रजापति एवं पेशरार प्रखंड के जूनियर इंजीनियर सूरज कुमार प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

दिसंबर में पारंपरिक कुम्हारों को भी मिलेगा सम्मान

बैठक में कुम्हार समाज की पारंपरिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित रखने वाले कारीगरों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए दीपावली के बाद दिसंबर माह के अंत में विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी। पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन एवं अन्य सामग्री बनाने के कार्य से जुड़े कुम्हारों को सम्मानित कर उनकी कला एवं परंपरा को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। कार्यक्रम की देखरेख एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संरक्षक रामदेव प्रजापति को सौंपी गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, सचिव मन्नू जी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विनायक, वरिष्ठ संरक्षक शशिकांत प्रजापति, संरक्षक अमर प्रजापति, भद्र प्रजापति, संजय प्रजापति, परोज प्रजापति, दिलीप प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment