Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशामुक्त समाज के लिए युवाओं और बच्चों को आगे आने की जरूरत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन पड़हा अरकोसा की बैठक में सामाजिक एकजुटता और विकास पर दिया गया जोर

लोहरदगा। तीन पड़हा अरकोसा की बैठक धर्मकुड़िया में तीन पड़हा वेल गोसाईं भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशु में पारित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें सभी गांवों में लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उप वेल बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि समाज को नशे से मुक्ति दिलाना जरूरी है। बच्चों को शिक्षा के साथ समाज के विकास में भी योगदान देना चाहिए। बीरेन्द्र उरांव ने कहा कि कुछ लोग आदिवासी संगठनों के नाम पर गैर सरकारी संस्थाएं चला रहे हैं और सरकार व नेताओं के एजेंट के रूप में समाज एवं गांवों को गुमराह कर आपस में बांटने का काम कर रहे हैं।

जिला राजी पड़हा व्यवस्था के वेल लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि खेती-बारी का काम पूरा होने के बाद लोग आगामी करमा पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर धर्म, समाज और विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

बैठक में शशि भगत, सुखु, पूसा भगत, सुखदेव, मंगरा, धर्मेंद्र खड़िया और मटेश्वर सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। तीन पड़हा के भक्सो, तिगरा और अरकोसा गांव के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में तीन पड़हा वेल गोसाईं भगत ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment