योगी सेना के तत्वावधान में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित
लोहरदगा, 06 सितंबर। योगी सेना, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू हृदय सम्राट भैरव सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, चंदन प्रजापति, लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की भारी भीड़ रही और पूरा परिसर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर योगी सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने सभी अतिथियों, योगी सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा लोहरदगा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और मेहनत के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
उन्होंने विशेष रूप से आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं लोहरदगा वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, उत्साह एवं “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयघोष के साथ हुआ।



















Total Users : 1174833
Total views : 3005497