चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई
लोहरदगा। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए बुधवार की सुबह बरवाटोली चौक स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन की गई. अनुष्ठान के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. इस दौरान उपस्थित भक्तों ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए माता रानी से प्रार्थना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक पल है। आज देश का सिर पूरे विश्व के सामने गर्व से ऊंचा उठ गया है। हम सभी माता रानी से प्रार्थना कर रहे हैं. यदि माता रानी की कृपा रही तो निश्चित रूप से हम सफल होंगे। कहा कि यह देश के गौरव का क्षण है. सभी की निगाह इस समय चंद्रयान-थ्री के सफल लैंडिंग को लेकर टिकी हुई है.यह अभियान हमारे देश के गौरव को और भी बढ़ने का काम करेगा. पूजा अनुष्ठान के दौरान संरक्षक शंभू साहू, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, सुमित कुमार समेत काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और अन्य मौजूद थे. गौरतलब है कि लोग चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी पल-पल की खबर पर नजर बनाए हुए हैं.