Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमी संग रहने की जिद, युवती दोबारा टावर पर चढ़ी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हाईवोल्टेज ड्रामा, तीन घंटे की समझाइश के बाद उतरी नीचे

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड की रामपुर पंचायत के परसौनी गांव में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर दोबारा मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया और सिधवलिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

21 अगस्त को भी टावर पर चढ़ी थी युवती

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती इससे पहले 21 अगस्त को भी इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थी। उस समय ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई थी। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे युवती एक बार फिर टावर पर चढ़ गई। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

तीन घंटे की समझाइश के बाद उतरी नीचे

पुलिस, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने युवती से लगातार बातचीत की और उसे नीचे आने के लिए समझाया। करीब तीन बजे काफी प्रयास के बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित युवक और उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment