Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाटी में पुलिस-अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जवाबी फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल, दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद

चौपारण/हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुवा घाटी में हथिया बाबा मंदिर के समीप शनिवार को पुलिस और कथित अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी। घायल की पहचान गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चापी निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया गया कि गोली अजय की पीठ में लगी और पेट की तरफ से बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे शाम करीब 4:30 बजे निजी एंबुलेंस से बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस की निगरानी में 108 एंबुलेंस से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल के साथ चार पुलिसकर्मी भी रांची गए हैं।

एसपी अमन कुमार के अनुसार, पुलिस को हथिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों के मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़े होने और अफीम तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर चौपारण पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।

पुलिस के पहुंचने के दौरान एक कार से भी एक व्यक्ति वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार, इसी बीच संदिग्ध तस्करों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय को गोली लग गई।

दो पिस्टल और अफीम बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद करने का दावा किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। घायल अजय का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment