13 सितंबर को लोहरदगा में जुटेगा तेली समाज, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज
लोहरदगा: छोटा नागपुरिया तेली समाज जिला समिति लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक तेली धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. शिव दयाल साहू ने की। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय ‘तेली कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान की शुरुआत कुजरा गांव से होगी, जिसकी कमान प्रकाश साहू, अभिषेक साहू और प्रवीण साहू को दी गई है। इसके अलावा कुड़ू प्रखंड की जिम्मेवारी सरजू साहू, सोहन साहू व कृष्णा साहू को, भंडरा प्रखंड का प्रभार कैलाश साहू, बिंदु साहू व मुन्ना साहू को तथा शेष प्रखंडों का दायित्व लखपति साहू और सत्यनारायण साहू को सौंपा गया है।
बैठक में मुख्य रूप से राम विलास साहू, बजरंग साहू, सोनू साहू सहित विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे समाज के दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित थे।





















Total Users : 1132753
Total views : 2956088