Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली संकट से मिलेगी राहत, 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

33/11 केवी पावर सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ी, लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या दूर होने की उम्मीद

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के लोगों को लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत विभाग ने सोमवार को गिद्धौर स्थित 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।

नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से पावर सब-स्टेशन की विद्युत आपूर्ति क्षमता में वृद्धि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इसके चालू होने के बाद गिद्धौर मुख्यालय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर होगी और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

ओवरलोड के कारण महीनों से बनी थी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुराने ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण आए दिन लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और घंटों बिजली गुल रहने की समस्या बनी रहती थी। इससे बाजार के व्यवसायियों, विद्यार्थियों और घरेलू उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद और विधायक से भी शिकायत की थी। जनप्रतिनिधियों की ओर से बिजली व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया गया था। इसके बाद विद्युत विभाग ने नया 5 एमवीए ट्रांसफार्मर मंगाकर उसे स्थापित किया।

पावर सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ने का दावा

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नए ट्रांसफार्मर के लगने से पावर सब-स्टेशन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे भविष्य में बढ़ते विद्युत भार के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता लखन दांगी, शिवकुमार दांगी, सुनील राणा, विकास दांगी सहित विद्युत विभाग के कनीय अभियंता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नया ट्रांसफार्मर गिद्धौर की बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा ने कहा कि सांसद के प्रयास से यह कार्य संभव हुआ है और क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जताते हुए सांसद, विधायक और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment