Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य गणेशोत्सव की तैयारी, नई पूजा समिति का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

13 सितंबर को शोभायात्रा से होगा गणेश प्रतिमा का आगमन, 14 से 17 सितंबर तक पूजा-अर्चना और डांडिया-गरबा का आयोजन

पत्थलगड़ा (चतरा)। प्रखंड के नावाडीह अंतर्गत गणपति टोला में आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 को भव्य एवं यादगार बनाने को लेकर ‘नव युवा गणपति पूजा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का गठन करते हुए पूजा महोत्सव के सफल संचालन की रूपरेखा तैयार की गई।

नई कार्यसमिति में कृष्णा कुमार को अध्यक्ष, राहुल कुमार को सचिव और गांगेश्वर दांगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सदस्यों, रामचंद्र दांगी सहित ग्रामीणों ने गणेशोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया।

यह रहेगा गणेश पूजा महोत्सव का कार्यक्रम

  • 13 सितंबर 2026: गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का आगमन।
  • 14 सितंबर 2026: भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ।
  • 14 से 17 सितंबर: प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, संध्या महाआरती तथा रात्रि में डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम।
  • 18 सितंबर 2026: विशेष पूजन, पूर्णाहुति हवन, कलश विसर्जन, महाप्रसाद वितरण एवं शाम को भव्य प्रतिमा विसर्जन।

समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment