विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण
भंडरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी मेठ, रोजगार सेवक, मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सह बीपीओ अभिषेक किशोर ने योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत रोजगार दिवस की सीमा 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। वहीं, बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एडमिन फंड को छह प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान योजना के चार प्रमुख घटकों के तहत कुल 318 योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षणार्थियों को योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन, अभिलेखों के संधारण, तकनीकी प्रक्रिया एवं ऑनलाइन कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
युक्तधारा के माध्यम से ही होगी योजना प्रविष्टि
प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण विषय युक्तधारा के माध्यम से योजना प्रविष्टि रहा। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बताया गया कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत योजनाओं की प्रविष्टि युक्तधारा के माध्यम से ही की जाएगी। इस दौरान योजना प्रविष्टि की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप डाटा दर्ज करने की जानकारी दी गई। सही एवं ससमय प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी, बीपीओ अभिषेक किशोर, मुखिया टेलें उरांव, सुमन्ति तिग्गा, धनेश्वरी उरांव, कइली उरांव, पंचायत सचिव महिपाल भगत, अलोक लकड़ा, अजय भगत, आशीष कुजूर सहित सभी रोजगार सेवक एवं मेठ उपस्थित थे।






















Total Users : 1121874
Total views : 2941188