Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशाल वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक परिधान

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत बेलहर में गुरुवार को विशाल वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का शुभारंभ पत्थलगड़ा प्रमुख मनीषा कुमारी, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी एवं अंचल अधिकारी ऊदल राम ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दुकान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दुकान के संचालक सुनील दांगी ने बताया कि सिमरिया रोड, बेलहर में शुरू की गई इस दुकान में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए आधुनिक डिजाइन के कपड़े उपलब्ध होंगे। यहां साड़ी, जींस, शर्ट, टी-शर्ट समेत विभिन्न प्रकार के वस्त्र एक ही जगह मिलेंगे। ग्राहकों को उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराने की बात संचालक ने कही।

इस मौके पर पत्थलगड़ा प्रमुख मनीषा कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ खरीदारी की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी। जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी एवं अंचल अधिकारी ऊदल राम ने भी नए उद्यम के लिए दुकान संचालक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment