अंडर-15, अंडर-17 बालक व बालिका तीनों वर्गों में लेपो विद्यालय बना चैंपियन
चतरा। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा के खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 बालक वर्ग
- 🥇 विजेता : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, लेपो (सिमरिया)
- 🥈 उपविजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडराकौन (गिद्धौर)
- 🥉 तृतीय : गंगा स्मारक प्लस टू हाई स्कूल, गिद्धौर
अंडर-15 बालक वर्ग
- 🥇 विजेता : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, लेपो (सिमरिया)
- 🥈 उपविजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडराकौन (गिद्धौर)
- 🥉 तृतीय : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोकी (मयूरहंड)
अंडर-17 बालिका वर्ग
- 🥇 विजेता : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, लेपो (सिमरिया)
- 🥈 उपविजेता : सीएम एसओई, चतरा
- 🥉 तृतीय : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टंडवा
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चतरा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा सहित शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



















Total Users : 1137711
Total views : 2962813