Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो डिसमिल जमीन के विवाद में एसएसबी जवान की हत्या, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो साल बाद पुलिस को बड़ी सफलता, फरार अभियुक्तों को भेजा गया जेल

हंटरगंज /चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आमीन गांव में वर्ष 2023 में दो डिसमिल जमीन के विवाद में हुई एसएसबी जवान शिवकुमार यादव की हत्या के बहुचर्चित मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के तीन प्राथमिक अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसका खुलासा बुधवार को चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। इस दौरान हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी उपस्थित थे।

एसडीपीओ ने बताया कि हंटरगंज थाना कांड संख्या-142/2023 के तहत फरार चल रहे तीनों आरोपियों को 21 जुलाई को गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोमर भूईयां उर्फ जगदीश भूईयां (पिता- स्व. जीतन भूईयां), सुरेन्द्र भूईयां (पिता- मरछु भूईयां) तथा नन्दु कुमार (पिता- बालो भूईयां) शामिल हैं। तीनों आरोपी हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के निवासी हैं।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि वर्ष 2023 में आमीन गांव में महज दो डिसमिल जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया था। इस दौरान एसएसबी जवान शिवकुमार यादव, जो आमीन गांव के निवासी थे, की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हंटरगंज थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि इस हत्या कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान पहले ही की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हत्या कांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment