Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर-2026 : सभी बूथों पर आयोजित हुई बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक एवं चुनाव पाठशाला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*एसआईआर-2026 : सभी बूथों पर आयोजित हुई बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक एवं चुनाव पाठशाला*

———-

*एएसडीडी सूची को अंतिम रूप देकर राजनीतिक दलों के साथ साझा करें, डिजिटाइजेशन दो दिनों में करें पूर्ण : उपायुक्त*

==============

*लोहरदगा।*

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बुधवार को 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के सभी 324 मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किस्को प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-35, 36, 37 एवं 38 में आयोजित बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेकर कार्यों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने किस्को स्थित राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय जनवल के मतदान केंद्र संख्या-35 (उत्तरी भाग) एवं 36 (दक्षिणी भाग) तथा राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को के मतदान केंद्र संख्या-37 (उत्तरी भाग) एवं 38 (दक्षिणी भाग) में आयोजित बैठक में बीएलओ, बीएलए-2 एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया।

 

बैठक का उद्देश्य बीएलओ एवं बीएलए-2 के समन्वय से एएसडीडी (ASDD) सूची को अंतिम रूप देना, प्राप्त गणना प्रपत्रों का संकलन एवं सत्यापन, एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का एक ही मतदान केंद्र पर पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा विदेश में निवासरत नागरिकों से प्राप्त गणना प्रपत्रों पर विचार-विमर्श कर संबंधित सूची निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ)/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को उपलब्ध कराना था, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित न हो।

 

उपायुक्त ने कहा कि आज एएसडीडी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसकी एक प्रति संबंधित राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ अनिवार्य रूप से साझा की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम एएसडीडी सूची में रहेगा, उनका नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए।

 

*शेष गणना प्रपत्रों का शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें*

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ शेष गणना प्रपत्रों का संग्रहण शीघ्र पूरा करते हुए उनका डिजिटाइजेशन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को भी इस कार्य की नियमित निगरानी करते हुए दो दिनों के भीतर डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान मतदान केंद्र संख्या-35 पर गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर संबंधित बीएलओ के कार्य की उपायुक्त ने सराहना की तथा अन्य मतदान केंद्रों के बीएलओ को भी इसी प्रकार निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, वॉलेंटियर्स सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment