Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा में 1.57 लाख से अधिक लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित, उपायुक्त ने चलाया विशेष अभियान

चतरा। उपायुक्त-सह-जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रवि आनंद के निर्देश पर जिले में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि कार्यकारी निदेशक, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी, रांची के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में ई-केवाईसी के माध्यम से लाभुकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है। हालांकि, कुछ प्रखंडों में कार्ड निर्माण की प्रगति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है, जिसे गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन के अनुसार जून 2026 तक जिले में 1,57,822 लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और आयुष्मान कार्ड निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं।

इसके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी को निर्देश दिया गया है कि वे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सभी डीलरों एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करें।

वहीं, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र लाभुकों को ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment