लोहरदगा। जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा जितिया टोली निवासी मनिया उरांव का 18 वर्षीय पुत्र विकेश उरांव अपने एक दोस्त के साथ किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहरदगा आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे विकेश गाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहयोगियों की मदद से घायल विकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया। घटना की सूचना स्थानीय सेन्हा थाना पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल युवक की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।


















Total Users : 1080078
Total views : 2883247