अंडर-15 बालक वर्ग में पिंडारकोण और अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बना चैंपियन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के जपूआ खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को 1-0 से हराया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने गंगा स्मारक विद्यालय को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में पहले मुकाबले में बारीशाखी विद्यालय ने गंगा स्मारक विद्यालय को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण ने मरंगी विद्यालय को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पिंडारकोण और बारीशाखी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पिंडारकोण की टीम ने 8-5 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र तिर्की, चंदन कुमार पांडेय, प्रेमचंद दास, मनय मुंडा, जागेश्वर साव, सत्यम सर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




















Total Users : 1061346
Total views : 2857201