न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा निर्देशन में जिले में अफीम कारोबरियो एवं उसके खरीद बिक्री करने वालेे तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हंटरगंज थाना क्षेत्र से अभियान चलाकर चार अफीम डोडा तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ 300 केजी अवैध अफीम डोडा लदे तीन स्कार्पियों को जप्त करने में सफल हुई। अभिषेक पाण्डेय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज के नेतृत्व में छापमारी डोभी चतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम, भोंदल के समीप चेकिंग अभियान चलाकर तीन स्कार्पियो, 04 चार मोबाइल एवं करीब 300 किलोग्राम अवैध डोडा कुल 16 प्लास्टिक के बोर में विधिवत जप्त किया गया। साथ ही मौके वारदात से राकेश कुमार पिता भरत सिंह, शम्भू कुमार पिता गामा प्रसाद ठठेरा दोनो ग्राम बानसिंह थाना जोरी जिला चतरा, सत्यम कुमार पिता गोपाल सिंह ग्राम जोरी बस स्टैंड शिव मंदिर के पास व गोलू चौधरी उम्र करीब 19 वर्ष पिता मोहन चौधरी ग्राम जोरी मास्टर मोहल्ला दोनों थाना वशिष्ठनगर जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में तस्करों के द्वारा बताया गया की उक्त अवैध डोडा एवं डोडा चूर्ण जमुनियातरी से खरीद कर चौपारण की तरफ बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। इस सम्बन्ध में हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 157/23 दर्ज कर काण्ड में वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु छापामारी किया जा रहा है। छापामारी में बीडीओ के साथ पुलिस निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, पुअनि कृष्णा कुमार, सअनि बिनोद कुमार तिवारी, पुअनि नितेश कुमार दुबे, सहायक आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार एवं अजीत कुमार, आईआरबी के जवान चीक बड़ाइक एवं आरक्षी पंकज कुमार आदि शामिल थे।
नोट फोटोः- गिरफ्तार चार तस्कर, बरामद वाहन व डोडा