Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो किन्नरों के बीच सड़क पर जमकर हंगामा! थाना पहुंची भीड़, पुलिस ने समझा-बुझाकर निशा को भेजा बिहार

न्यूज स्केल लाइव

चतरा (हंटरगंज)। जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे दो किन्नरों के बीच उपजा आपसी विवाद अचानक टूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच बीच-सड़क पर जमकर कहासुनी, नोंकझोंक और हाई-वोल्टेज हंगामा होने लगा। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी जानकारी हंटरगंज थाना पुलिस को दी।

थाना परिसर बना अखाड़ा, जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़

सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनों किन्नरों को अभिरक्षा में लेकर थाने आई। घटना की खबर आग की तरह फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हंटरगंज थाने पहुंच गए। थाना परिसर में काफी देर तक लोगों का हुजूम जुटा रहा और इस अजीबोगरीब मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। थाने के भीतर भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

पैसों के लेनदेन और प्रताड़ना का लगा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की पटकथा पिछले महीने शुरू हुई थी। हंटरगंज निवासी राधिका किन्नर के घर बीते 18 मई को बिहार के सासाराम जिले के ताराचण्डी गांव की रहने वाली निशा किन्नर पहुंची थी। निशा यहां राधिका के साथ मिलकर काम करना चाहती थी। करीब एक सप्ताह तक दोनों के बीच आपसी संबंध बिल्कुल ठीक चले, लेकिन इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई।

  • 20 हजार की मांग: निशा ने राधिका से अर्जेंट 20 हजार रुपये की मांग की, जिसे राधिका ने दे दिया। निशा ने यह रकम बिहार में अपने एक रिश्तेदार के घर भेज दी।

  • प्रताड़ना का दावा: निशा किन्नर का आरोप है कि पैसे लेने के बाद से ही राधिका उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। निशा ने अपनी पायल बेचकर 15 हजार रुपये वापस भी कर दिए थे, लेकिन बचे हुए 5 हजार रुपये न चुका पाने के कारण राधिका ने उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच हिंसक नोंकझोंक शुरू हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

“एरिया कब्जाने और बदनाम करने की रची गई साजिश”: राधिका किन्नर

दूसरी ओर, हंटरगंज की राधिका किन्नर ने अपने ऊपर लगे सभी शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। राधिका ने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि:“निशा मुझे और मेरे काम को बदनाम करने की नीयत से बिहार से यहां पहुंची थी। उसका मुख्य मकसद स्थानीय क्षेत्र (एरिया) पर अवैध रूप से कब्जा जमाना था। इस काम में कुछ स्थानीय ग्रामीण भी पर्दे के पीछे से उसका सहयोग कर रहे थे, इसी वजह से वह मुझ पर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगा रही है।”

लिखित शिकायत नहीं, पुलिस ने कराया मामला शांत

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला पूरी तरह शांत करवा लिया गया है। इसके बाद निशा किन्नर को सुरक्षित उसके गृह जिला सासाराम (बिहार) के लिए रवाना कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment