Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दखल-देहानी के दौरान झुलसी महिला की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुत्र और एएसआई भी हुए थे झुलसकर घायल

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित चतरा चौक गौरक्षणी के समीप दो सितंबर को जमीन पर दखल-देहानी कराने के दौरान पेट्रोल छिड़ककर हुई अगलगी की घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला रीना देवी (पति स्व. नरेश प्रसाद कसेरा) की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रांची के देवकमल अस्पताल में इलाजरत थी। करीब चार बजे उसने अंतिम सांस ली। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, व्यवहार न्यायालय के आदेश पर जमीन पर दखल-देहानी कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस टीम केशरी चौक स्थित गौरक्षणी के सामने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान जमीन पर पहले से रह रहे लोगों की ओर से विरोध किया गया। इसी बीच पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना हुई, जिसकी चपेट में रीना देवी आ गई।

बचाने के प्रयास में पुत्र और एएसआई भी झुलसे
घटना में महिला को बचाने के प्रयास के दौरान उसका पुत्र धीरज कुमार और सदर थाना के एएसआई प्रवीण कुमार भी झुलस गए थे। गंभीर रूप से घायल रीना देवी को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया था। इसके बाद से उसका इलाज देवकमल अस्पताल में चल रहा था।

दो अलग-अलग आवेदन देकर दर्ज कराया गया मामला
अगलगी की घटना को लेकर दखल-देहानी कराने पहुंची टीम के दंडाधिकारी सह हंटरगंज सीओ रितिक कुमार तथा मारवाड़ी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अलग-अलग आवेदन देकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment