Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, एक किशोर की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

On: May 29, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नदी से बालू लेकर लौट रहा था बिना नंबर का ट्रैक्टर, मलबे में दबने से किशोर ने मौके पर ही तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज स्केल लाइव, चतरा

चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ अमानत नदी से बालू लादकर लौट रहा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के इंजन और ट्रॉली के मलबे के नीचे दब जाने के कारण एक किशोर की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं, वाहन पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हेडुम गांव के समीप हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा लावालौंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हेडुम गांव के समीप घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अमानत नदी के घाट से बालू का उठाव कर एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रैक्टर मुख्य मार्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही वाहन हेडुम गांव के पास पहुंचा, चालक ने अचानक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही पलट गया।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, दो हजारीबाग रेफर

इस भीषण हादसे में स्थानीय निवासी तुलसी गंझू के पुत्र आंनूष (अनुष) की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए दो अन्य स्थानीय लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद, दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच और कार्रवाई में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए लावालौंग थाना प्रभारी विधायक प्रसाद सदव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को मलबे से बाहर निकाला गया और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पीड़ित परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त बिना नंबर वाले इस ट्रैक्टर के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर उसके असली मालिक की पहचान करने की कवायद तेज कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

बाल विवाह पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; बारात आने के बाद मंडप से दूल्हा हिरासत में, दुल्हन भेजी गई सखी वन स्टॉप सेंटर

लोहरदगा पुलिस की मानवीय पहल: उत्तर प्रदेश से भटकी मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवार से मिलाया

जंगल में मिला नरकंकाल, प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर की गई थी हत्या; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

ऑनर किलिंग का खौफनाक खुलासा; जबरन शादी से इनकार करने पर पिता ने ही रस्सी से घोंटा था बेटी का गला, राजस्थान से लौटते समय गिरफ्तार

DLSA के सचिव के निर्देश पर में विधिक जागरूकता शिविर; टोल फ्री नंबर 15100 और लोकहितकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

ब्राउन शुगर सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; भुरकुंडा जंगल से तस्कर गिरफ्तार, 30.31 ग्राम ड्रग्स और मोबाइल बरामद

जिले में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार; मस्जिदों और ईदगाहों में मुल्क की अमन-चैन के लिए उठीं हजारों दुआएं

ब्राउन शुगर सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार; 29 पुड़िया ड्रग्स के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 3 गाड़ियां और कैश भी जब्त

कार अग्निकांड में खौफनाक खुलासा; शॉर्ट सर्किट नहीं, बल्कि घर के भीतर मर्डर कर चलती गाड़ी में लगाई गई थी आग, पहली पत्नी व बच्चों ने मिलकर रचा था मौत का चक्रव्यूह

गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव; 3 शव बरामद, 7 को नाविकों ने बचाया, 4 अभी भी लापता

चलती SUV बनी आग का गोला; पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Leave a Comment