दांगी समाज के बैठक में प्रत्येक माह के 30 तारीख को बैठक करने का लिया गया निर्णय

0
121

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा): दांगी समाज की बैठक पत्थलगड़ा प्रखंड के लेंबोईया पहाड़ी पर रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता दांगी समाज के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार दांगी ने किया। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अखिल भारतीय दांगी समाज पत्थलगड़ा के पदाधिकारियों व जिला कमेटी कि ओर से महिला मोर्चा प्रखड अध्यक्ष सुनिता देवी एवं प्रखंड मीडिया प्रभारी संतन कुमार दांगी को प्रमाणपत्र दिया गया। जबकी प्रखंड कमिटी में सगंरक्षक की जिम्मेवारी योगेन्द्र दांगी, बेलहर महिला ग्राम अध्यक्ष प्रभारी रंजू देवी, पत्थलगड़ा ग्राम अध्यक्ष प्रभारी शंभू दांगी को दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के 30 तारीख को प्रखंड स्तर पर बैठक अनिवार्य रुप से किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष जगदीश दांगी, सचिव अजय कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष रामचंद्र दांगी, सिंघानी पंचायत के पूर्व मुखिया कुशुलता देवी, बबीता दांगी, आर्मी रिटायर कृष्णा दांगी, सेवानिवृत्त कर्मचारी लालदेव दांगी, बेलहर से महादेव दांगी, नोनगाव के पूर्व मुखिया सतीश दांगी, निधि कुमारी, रंजु वर्मा आदि उपस्थित थे। समाज की अगली मासिक बैठक 30 अगस्त को बेलहर गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।