
गुमला -मुख्यालय गुमला से मात्र 8 किलोमीटर एवं समाहरणालय से 4 किलोमीटर स्थित नावाडीह ग्राम से पड़कीटोली ग्राम के बीच खटवा नदी पर पुलिया निर्माण की मांग पूर्व जिला परिषद सदस्य कुमार हांदू भगत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो मांग रखी एवं कहा कि आजादी के77वीं वर्षों के बाद भी जिला मुख्यालय गुमला से मात्र 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित पड़कीटोली से नवाडीह ग्राम के बीच पड़ने वाली सड़क खटवा नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से पड़कीटोली सकरपुर गम्हरिया जाना जिलिंगा, डुमरडीह आदि ग्रामों को बरसात पर आवागमन पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है। ग्रामों, ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला मुख्यालय को पक्की सड़क से जोड़ने की प्राथमिकता झारखंड सरकार की नीति रही है।आग्रह है कि तत्काल प्रभाव से पड़कीटोली ग्राम से नावाडीह ग्राम के बीच खटवा नदी पर पुलिया निर्माण हेतु जनहित में अधीनस्थ को आदेश देने की कृपा किया




















Total Users : 981586
Total views : 2747850