Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर खड़े हाइवा से टकराया बाइक सवार, इटखोरी के संतोष भुइयां की मौत, मुख्य सड़क जाम

On: May 20, 2026 10:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ससुराल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा; मुखिया ने की कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की मांग, आवागमन पूरी तरह ठप

गिद्धौर-कटकमसांडी | न्यूज स्केल लाइव

चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बहेरवा नाला के पास सड़क के बीचों-बीच पहले से दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़े एक हाइवा से टकराकर अनियंत्रित बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतका की पहचान चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा निवासी संतोष भुईयां (पिता- स्वर्गीय रामेश्वर भुइंया) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क को बंजिया के पास पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे चक्का जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

🏍️ ससुराल से घर लौटने के दौरान दूसरे हाइवा के चकमे से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटखोरी के सोनपुरा निवासी संतोष भुईयां अपनी मोटरसाइकिल (संख्या: JH 02 AY 7541) से गिद्धौर प्रखंड की दुवारी पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव स्थित अपने ससुराल आया था। मंगलवार की शाम वह ससुराल से विदा होकर वापस अपने घर सोनपुरा लौट रहा था।

इसी दौरान जैसे ही वह चतरा और हजारीबाग की सीमा पर स्थित कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बहेरवा नाला के पास पहुंचा, सड़क के बीचों-बीच पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त एक हाइवा (संख्या: JH 02BM 4404) खड़ी थी। संतोष अपनी बाइक से आगे बढ़ ही रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से आ रहे एक दूसरे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार चकमा दे दिया। दूसरे वाहन के चकमे से बाइक सवार संतोष पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क के बीच खड़े हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।

ग्रामीणों और मुखिया पति की तत्परता, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता और दुवारी के मुखिया पति पप्पू पांडेय की त्वरित मदद से गंभीर रूप से घायल संतोष भुईयां को बिना वक्त गंवाए इलाज के लिए तत्काल कटकमसांडी स्वास्थ्य उप केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम ने गहन स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संतोष को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस ऐलान के बाद ससुराल और मायके दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

बंजिया के पास मुख्य सड़क पर महाजाम; वाहनों की लगी लंबी कतारें

संतोष भुईयां की मौत की आधिकारिक खबर मिलते ही पीड़ित परिवार के सदस्यों, ससुराल पक्ष और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार की देर शाम ही चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क को बंजिया के पास पूरी तरह से अवरुद्ध कर जाम कर दिया गया।

मंगलवार की रात से लगा यह महाजाम बुधवार की सुबह तक लगातार जारी है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, ट्रकों और मालवाहक वाहनों की मीलों लंबी कतारें लग गई हैं। सीमावर्ती सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है और यात्री बेहाल हैं। मृतक के परिजन जिला प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे, परिवार को वित्तीय सहायता राशि देने और लापरवाह वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

“बंद हो कोयले की जानलेवा ट्रांसपोर्टिंग” : मुखिया कुमारी श्रुति पांडेय का कड़ा रुख

इस भीषण हादसे और आए दिन होने वाली मौतों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी भारी उबाल है। कटकमसांडी मुखिया कुमारी श्रुति पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन और कोल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कड़े और तीखे शब्दों में कहा कि इस मार्ग पर बेतहाशा दौड़ने वाले कोल वाहनों के कारण स्थानीय लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई है। उन्होंने अविलंब कोल ट्रांसपोर्टिंग साइडिंग को पूरी तरह से बंद करने की मांग की है।

इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने भी लगातार हो रही इन दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्रामीणों ने दोटूक कहा है कि जब तक कोल वाहनों (हाइवा) के बेलगाम परिचालन पर स्थाई रोक या उनके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण अंचल अधिकारी व पुलिस अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

परती गांव में बंद मकान से मिला 17 वर्षीय बेटी का सड़ा हुआ शव; राजस्थान से लौटे पिता का मोबाइल बंद, ऑनर किलिंग की आशंका

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़; चोरी की 12 बाइकों और कटे हुए पार्ट्स के साथ खूंखार सरगना समेत 7 दबोचे गए

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

सर्पदंश से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत; कलाकार की मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चतरा: 21 मई से सभी 154 पंचायतों में शुरू होगा विशेष ग्राम सभाओं का महा-अभियान; तैयार होगी DMFT और PMKKKY मद की वार्षिक कार्य योजना

प्रसंग वश: प्रेम से मान जाओ… वरना दूसरा रास्ता तैयार है; यूपी में योगी की खुली चेतावनी से लेकर बंगाल और तमिलनाडु में 2031 की बिसात तक, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का बड़ा विश्लेषण VDO

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनियों NCC और वेरिएंट की मनमानी; बाहरी लोगों को रोजगार देने के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹17 लाख की अवैध अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़; 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोज निकाले 7 खोए हुए मोबाइल; SDPO ने स्वामियों को सौंपे स्मार्टफोन

Leave a Comment