*भू-अर्जन का लंबित भुगतान का उपायुक्त ने दिया निदेश*
……………………………….
*उपायुक्त ने की राजस्व समेत अन्य विभागों की समीक्षा*
——————–
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज राजस्व, राजस्व मामलें में प्राप्त जन शिकायत, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन, भू-अर्जन आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उपायुक्त ने लोहरदगा बाईपास पथ में भू-अर्जन किये गये मामलों की समीक्षा की और भुगतान के लिए लंबित मामलों में रैयतवार सुनवाई कर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। साथ ही आधारभूत संरचना के आकलन का सर्वे पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। एनएच-75 के सेक्शन-1 पथ कुडू-उदयपुरा चार लेन पथ निर्माण परियोजना में कुडू, टिको व कुंदो मौजा के लंबित मामलों की सुनवाई कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश अंचल अधिकारी कुडू को दिया गया।
*आपदा के मामलों को किया गया अनुमोदित*
उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक में वज्रपात से मृत्यु, सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पानी में डूबने से मृत्यु, सर्पदंश से मृत्यु, घर की क्षति, करंट से मृत्यु आदि के मामलों में मुआवजा प्रदान करने हेतु सर्वसम्माति से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर 29 लोगों के अनुग्रह अनुदान को अनुमोदित किया गया।
*राजस्व संग्रहण का निदेश*
उपायुक्त द्वारा कृषि बाजार समिति, परिवहन, उत्पाद, नहर-अंचल, विद्युत समेत अन्य विभागों को कुल लक्ष्य को प्रतिमाह के लक्ष्य में विभाजित कर लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया। परिवहन विभाग को नियमित रूप से वाहनों की जांच करने व यातायात नियमों का उल्लंघन पर आर्थिक दण्ड वसूल करने का निदेश दिया। उत्पाद विभाग को अवैध शराब का निर्माण, भण्डारण व बिक्री किये जाने पर कार्रवाई करने एवं लगातार छापेमारी का निदेश दिया। विद्युत विभाग को भी बिजली चोरी आदि पर छापेमारी का निदेश दिया गया। सहायक निबंधन को भी लैम्प्स/पैक्स व निजी सहयोग समितियों का ऑडिट कराने व राजस्व संग्रहण का निदेश दिया।
सभी अंचल अधिकारियों का टाना भगतों का शून्य लगान रसीद निर्गत करने और सक्सेशन म्युटेशन के मामलों लिए कैंप लगाकर आवेदन निष्पादित करने का निदेश दिया। सभी अंचलों में भूमि म्युटेशन के मामलों में रिजेक्शन की समीक्षा करने का निदेश अपर समाहर्ता को दिया गया।
आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, अवर निबंधक अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकरी जया सांखी मुर्मू, उत्पाद अधीक्षक, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सभी अंचल अधिकारी, संबंधित तकनीकी विभागों के अभियंता व अन्य उपस्थित थे।





















Total Users : 971143
Total views : 2734272