Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

On: May 5, 2026 11:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्रद्धा-भक्ति से गुंजायमान हुआ विश्वकर्मा टोला, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत स्थित विश्वकर्मा टोला में बाबा विश्वकर्मा मंडप परिसर से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित सत्येंद्र शास्त्री के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद बाजे-गाजे और भक्तिमय माहौल में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर से निकलकर शिव मंदिर होते हुए नदी स्थित छठ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और विधिवत कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर मुखिया सुमीरा कुमारी, यज्ञ अध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, समाजसेवी प्रसादी पासवान, गोविंद कुमार दांगी, रामाशीष यादव, सुनील कुमार महतो, दशरथ मिस्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यज्ञ समिति द्वारा अतिथियों को पट्टा देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, भाजपा नेता विनोद कुमार साहु, धीरज कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार पांडेय, अरुण कुमार शास्त्री, पुरुषोत्तम कुमार शास्त्री, कुश कुमार दुबे, बबलू दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो गया है।

Also Read: दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Also Read: आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM का पुलिस महकमे को सख्त अल्टीमेटम: अपराध पर लगाएं लगाम, भू-माफिया, ड्रग्स और अफीम की खेती पर हो ताबड़तोड़ कार्रवाई!

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

लोहरदगा: 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान का आगाज, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को किया रवाना

भंडरा साप्ताहिक बाजार में गूँजा ‘नालसा’ गीत: एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प* 

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल

Leave a Comment