Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

On: May 5, 2026 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में आक्रोशः 10 वर्षों से अधूरा पड़ा था निर्माण, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत द्वारी पंचायत के तिलैया गांव में बीते सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के पीपल पेड़ के समीप स्थित अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन का ढांचा तेज हवाओं के दबाव में पूरी तरह जमींदोज हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिन के समय अक्सर लोग इस भवन के पास और पीपल पेड़ की छांव में बैठते हैं। लेकिन सोमवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने और आंधी शुरू होने के कारण लोग अपने-अपने घरों की ओर चले गए थे। जैसे ही आंधी की रफ्तार बढ़ी, जर्जर हो चुका यह अर्धनिर्मित भवन भरभरा कर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि यह घटना दिन में होती, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। भवन गिरने की खबर के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भवन का निर्माण कार्य पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से अधूरा पड़ा है। एक दशक बीत जाने के बाद भी न तो इसे पूरा किया गया और न ही इसकी सुध ली गई। लंबे समय तक खुले में रहने के कारण दीवारें और ढांचा पूरी तरह जर्जर हो चुके थे। ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों इतने वर्षों तक निर्माण कार्य लटका रहा और जनता के पैसे का दुरुपयोग होने दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि जर्जर मलबे को हटाया जाए और भविष्य में होने वाले खतरों को देखते हुए इस पर उचित संज्ञान लिया जाए।

Also Read: डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

Also Read: पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

CM का पुलिस महकमे को सख्त अल्टीमेटम: अपराध पर लगाएं लगाम, भू-माफिया, ड्रग्स और अफीम की खेती पर हो ताबड़तोड़ कार्रवाई!

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

लोहरदगा: 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान का आगाज, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को किया रवाना

भंडरा साप्ताहिक बाजार में गूँजा ‘नालसा’ गीत: एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प* 

Leave a Comment