Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

On: April 27, 2026 12:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दर्द से तड़पती रही महिला, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, चिकित्सा पदाधिकारी बोले- सहिया ने हमसे संपर्क नहीं किया

कुंदा (चतरा) : झारखंड सरकार संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ावा देने और सुरक्षित मातृत्व के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर ‘ममता वाहन’ और ‘108 एंबुलेंस’ जैसी मुफ्त सेवाएं चला रही है। लेकिन, जमीनी स्तर पर इन योजनाओं की हकीकत कुछ और ही है। चतरा जिले के कुंदा प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के कुंदा टोला टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही और लचर व्यवस्था का एक ताजा मामला सामने आया है। यहां एक प्रसव पीड़ित महिला को समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को मजबूरन उसे बाइक पर बिठाकर निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीकूलिया गांव निवासी संजू देवी को शनिवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने बिना देर किए अपने क्षेत्र की सहिया से संपर्क किया। सहिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ममता वाहन और 108 एंबुलेंस के लिए फोन लगाया। सहिया के पति बिनोद पासवान ने बताया कि जब ममता वाहन के संचालक से संपर्क किया गया, तो उसने बताया कि वह किसी निजी कार्य से बाहर गया हुआ है।

इसके बाद 108 एंबुलेंस को भी कॉल किया गया, लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद कोई एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची। इधर महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। अंततः कोई और विकल्प न देख परिजनों ने जोखिम उठाते हुए प्रसव पीड़ा से तड़पती संजू देवी को रात के अंधेरे में ही बाइक से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इस अमानवीय स्थिति के बाद टीकूलिया गांव के ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में भी जब गरीब मरीजों को समय पर सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पातीं, तो इन योजनाओं का क्या लाभ? ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

इस पूरे प्रकरण पर जब कुंदा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव से बात की गई, तो उन्होंने अपना पक्ष रखा। डॉ. संजीव ने बताया कि उस समय ममता वाहन खाली नहीं था (किसी अन्य कार्य में व्यस्त था)। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय सहिया द्वारा सीधे हम लोगों (अधिकारियों) से संपर्क नहीं किया गया, जिसके कारण समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। डॉ. संजीव ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति सीधे संपर्क कर रहे हैं, उन्हें एंबुलेंस मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में उनके पास अस्पताल में दो एंबुलेंस उपलब्ध हैं।

Also Read: सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

Also Read: हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Also Read: हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भड़की आग में धू-धू कर जले दोनों वाहन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

Leave a Comment