न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम भूमि सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जिला के उपायुक्त अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) योजनान्तर्गत सभी घटकों में 99 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित जिलों को दिया जाता है। उन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में चतरा जिला का भी चयन भूमि सम्मान 2023 (प्लैटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट) से सम्मानित करने हेतु चयन किया गया। उपयुक्त के साथ सम्मान समारोह में जिले के अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दस भी शामिल थे।