Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान समारोह में प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र से उपायुक्त अबु इमरान किये गए सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम भूमि सम्मान में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जिला के उपायुक्त अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) योजनान्तर्गत सभी घटकों में 99 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित जिलों को दिया जाता है। उन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में चतरा जिला का भी चयन भूमि सम्मान 2023 (प्लैटिनम ग्रेडिंग  सर्टिफिकेट) से सम्मानित करने हेतु चयन किया गया। उपयुक्त के साथ सम्मान समारोह में जिले के अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दस भी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment