न्यूज स्केल संववाददात
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती मेराल पंचायत अंतर्गत खैरा व नोनगांव के कोरांबे में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी जमालुद्दीन व जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर झारखंड पशु विकास फार्म के द्वारा अनुदान पर बत्तख के चूजा का वितरण रविवार को किया गया। शिविर लगाकर 14 महिला/पुरुषों के बीच बत्तख के चूजा का वितरण किया गया। सप्लायर कुशुम रंजन ने बताया कि पत्थलगड़ा प्रखंड के खैरा व कोरांबे गांव में सभी चयनित महिलाव पुरुष को स्वावलंबी बनाने के उद्देश से बत्तख के चूजे का वितरण किया गया। आगे बताया कि प्रत्येक लाभुक को 15-15 चूजा दिया गया और देखभाल रखने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर झारखंड पशु विकास फर्म जिला सप्लायर आंनद कुमार, नोनगांव मुखिया संगीता सिन्हा, लाभुक रामलखन गंझू, संजय भोक्ता, खुशबू देवी, रेशमी देवी, पुजा कुमारी, सविता देवी, तालेश्वरी देवी अन्य लाभुक उपस्थित थे।