लोहरदगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर लोहरदगा में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार, 27 मार्च को श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास, लोहरदगा के कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर सेवा स्टॉल लगाकर मिसाल पेश की।
न्यास के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शीतल सत्तू का शरबत, शुद्ध पेयजल और प्रसाद स्वरूप चने का वितरण किया गया।
सेवा भाव में जुटे रहे दिग्गज
इस पुनीत कार्य में न्यास के वरिष्ठ सदस्यों से लेकर युवा और महिला समिति की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर मुख्य रूप से श्री सच्चिदानंद लाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अजय प्रसाद, श्री मनोज दास, श्री सुनील कुमार अग्रवाल, श्री पुष्कर महतो, श्री बीरेंद्र सिंह, श्री देवेंद्र मंडल, श्री बिदेसी साहू, श्री धनंजय अग्रवाल, श्री टिंकू अग्रवाल, शिवम चंद्रा, आयुष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, तुलसी राम उरांव और राजेश अग्रवाल उपस्थित होकर सेवा कार्यों में हाथ बटाया।
महिला समिति का सराहनीय योगदान
श्रद्धालुओं की सेवा में महिला समिति की सदस्याओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से श्रीमती रीता अग्रवाल, श्रीमती कनक लता अग्रवाल और श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने स्टॉल पर मोर्चा संभाले रखा।
न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी के इस महापर्व पर भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। महावीर चौक पर लगे इस स्टॉल की स्थानीय लोगों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।





















Total Users : 869956
Total views : 2594456