Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

On: March 25, 2026 11:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का शांतिपूर्ण समापन

चतरा, झारखंड। सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय चौती छठ महापर्व जिले के विभिन्न प्रखंडों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इटखोरी, गिद्धौर और हंटरगंज प्रखंडों में बुधवार सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान सुख और दीर्घायु की कामना की।

इटखोरी में मां भद्रकाली घाट पर उमड़ी भीड़
इटखोरी प्रखंड में मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित महाने नदी छठ घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए। यहां न केवल स्थानीय बल्कि चौपारण सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। छठ पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच नारियल और फल का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में लोकगीतों और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गिद्धौर में सजे घाट, उमड़ी आस्था की भीड़
गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी, गिद्धौर पहरी, बरियातू, द्वारी और मंझगवां नदी घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। घाटों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा संपन्न की गई। श्रद्धालुओं ने छठ पर्व को आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया।

हंटरगंज में धरधरी छठ घाट पर दिखा अद्भुत दृश्य

हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा स्थित धरधरी छठ तालाब पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पूरी रात जागरण और छठ गीतों के बीच बिताई। बुधवार सुबह पहली किरण के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप और प्रसाद के साथ विधि-विधान से पूजा की, वहीं पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।चार दिनों तक चले इस महापर्व के शांतिपूर्ण समापन के साथ पूरे क्षेत्र में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

“100 स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

योगेंद्र साव के निष्कासन पर गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च

Leave a Comment