प्रशासन की सख्ती-भड़काऊ गानों पर रोक, सोशल मीडिया पर निगरानी, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम व संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया। बैठक में प्रशासन की ओर से सभी समुदायों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस दौरान सीओ और थाना प्रभारी ने लाइसेंसधारी एवं गैर-लाइसेंस अखाड़ों की समीक्षा भी की। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान सभी अखाड़ा समितियां स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर) की तैनाती करें और एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। साथ ही अश्लील और भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। सीओ ने यह भी निर्देश दिया कि जिन रास्तों से जुलूस गुजरेंगे, वहां पर रखे गए मिट्टी, ईंट, बालू और गिट्टी को हटाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, सुनील सिंह, मुकेश दांगी, महासमिति अध्यक्ष संदीप सिंह, मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, समाजसेवी रामचंद्र दांगी समेत दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






















Total Users : 853293
Total views : 2571258