धूमधाम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर जोर, शोभायात्रा की तैयारी पर हुई चर्चा
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में रामनवमी को लेकर रामनवमी महासमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व महासमिति अध्यक्ष संदीप सिंह व संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी रामनवमी पूजा समितियों (अखाड़ों) के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। इस दौरान रामनवमी पूजा को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महासमिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें दूसरी बार संदीप सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुधीर कुमार को उपाध्यक्ष, हरीश दांगी को सचिव, मुकेश दांगी को संयोजक और बासुदेव दांगी को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, अरविंद ठाकुर, महेंद्र दांगी, सतीश दांगी, सतीश कुमार, अमित तिवारी, दिनेश्वर दांगी, अंबिका यादव, राजकुमार दांगी, गिरधारी राणा और अरुण अग्रवाल को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों एवं रामभक्तों ने भगवा गमछा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में शोभायात्रा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने, अखाड़ा प्रदर्शन को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और पर्व को भव्य रूप से मनाने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, कमलेश सिंह, बसंत दांगी, राजकुमार ठाकुर, जगदीश दांगी, दीपक राज, संतोष दांगी, मनोहर दांगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।






















Total Users : 853293
Total views : 2571258